फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In CBSE 12th, promising people waved their glory

सीबीएसई 12वीं में होनहारों ने लहराया परचम

Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
In CBSE 12th, promising people waved their glory
भदोही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया। परीक्षा में सब पास होंगे ये तो सभी को पता था लेकिन कौन कितने प्रतिशत के साथ आगे रहेगा इसे लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को इंतजार था। दोपहर 2 बजे घोषित परिणाम में भदोही के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल की तसमिया सानी 97 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर 96.60 प्रतिशत अंक के साथ वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की अरुषि राजपुरोहित और जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रुति प्रकाश साहनी रही। परिणाम जानने के बाद सभी विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा। कई विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पूरी परीक्षा ही स्थगित कर दी गई। बोर्ड ने इस बार प्री-बोर्ड व स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कराए गए टेस्ट व 11वीं के होम परीक्षा को भी मूल्यांकन आदि के आधार पर परिणाम घोषित किए है। खास बात यह रही कि परिणाम सीधे बोर्ड ने घोषित किया है। परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। भदोही के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में 154 बच्चे 12वीं की परीक्षा में पंजीकृत थे। स्कूल ने सभी होनहारों को बुलाया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक पुनीत मेहरा ने कहा कि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप रहा है। किसी छात्र को कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed