{"_id":"ddc555d7fa37b10bba2ae1d3792a67d0","slug":"iict-the-flag-waved-at-the-gate-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट-2015 में आईआईसीटी ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट-2015 में आईआईसीटी ने लहराया परचम
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया स्तर पर होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा गेट-2015 में भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के छात्रों ने परचम लहराया है।
टेक्सटाईल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस शाखा में संस्थान के गोविंद कुमार यादव टापर रहे जो सोनभद्र के हैं। इसके अलावा टाप 100 रैकिंग में आईआईसीटी के 10 छात्रों को जगह मिली है। आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उत्साहजनक परिणाम से संस्थान में हर्ष का माहौल है।
संस्थान के निदेशक प्रो.केके गोस्वामी ने बताया कि गेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हमारे छात्रों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र गोविंद कुमार यादव के टाप करने के अलावा अजय कुमार छठीं, शिवजी ओमर आठवीं और रोचक राठौर को दसवीं रैंक हासिल हुई है। ये छात्र आईआईएम जैसे विश्व स्तरीय संस्थानों में प्रवेश के नजदीक पहुंच गए हैं।
निदेशक ने बताया कि संस्थान के ही इंद्रेश कुमार 46वीं, अभिनव कुमार 74वीं, सी.सांईकुमार 78वीं, देवानंद 85वीं, अभिनेश चौबे 89वीं व प्रियंका गुप्ता 98वीं रैकिंग प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। ढाई सौ रैकिंग की बात करें तो इसमें संस्थान के 13 छात्रों को स्थान मिला है। बेहतरीन नतीजों कीखबर मिलते ही संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। दिन भर सफल छात्रों को बधाई देने का क्रम जारी रहा। संस्थानके छात्रों ने मिठाई बांट कर इसकी खुशी जाहिर की।