फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   How to improve the condition of Anganwadi centers when 445 posts are vacant

आंगनबाड़ी केंद्रों की कैसे सुधरे हालत, जब 445 पद खाली

Mon, 05 Sep 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
How to improve the condition of Anganwadi centers when 445 posts are vacant
ज्ञानपुर। जिले में 445 से अधिक आंगनबाड़ी, सहायिका और अन्य कर्मियों के पद खाली पड़े हैं। दो साल से भर्तियां नहीं हो रही हैं। विभागीय स्तर से प्रस्ताव भेजने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं हो सकी। इससे 200 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो-दो केंद्र संभालने पड़ रहे हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में कुल 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन पर एक आंगनबाड़ी और एक सहायिका की तैनाती की गई थी। 60 साल से अधिक उम्र होने पर आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई। हर महीने दो से तीन केंद्र खाली हो रहे हैं, लेकिन रिक्त स्थानों पर नई नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इससे 190 आंगनबाड़ी और 246 सहायिकाओं के पद खाली हो चुके हैं। ऐसे में एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दो-दो केंद्रों की जिम्मेदारी देनी पड़ रही है। वे भी ऐसे केंद्र हैं, जिनके बीच दूरी है। औराई, डीघ, ज्ञानपुर, भदोही और सुरियावां ब्लॉक में ऐसे केंद्रों की संख्या अधिक है। यही हाल सीडीपीओ, डीपीओ कार्यालय का भी है। यहां कई सहायक, लिपिक के पद रिक्त हैं। विभागीय कार्य के लिए आउटसाइडरों का सहारा लिया जाता है। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की कमी से पोषाहार वितरण और अन्य विभागीय गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की कमी से केंद्रों का संचालन भी राम भरोसे चल रहा है। बच्चों, गर्भवती और किशोरियों के पोषण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन निगरानी बेहतर न होने से कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या कम नहीं हो रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अगस्त मेें हुई जांच में डेढ़ हजार से अधिक अति कुपोषित और 15 हजार से अधिक कुपोषित बच्चे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed