फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hot cooked food is not being prepared in 608 Anganwadi centers

Bhadohi News: 608 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बन रहा हॉट कुक्ड फूड

Sat, 24 Feb 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hot cooked food is not being prepared in 608 Anganwadi centers
ज्ञानपुर। करीब सात महीने शुरू हुई हॉट कुक्ड योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिले 608 केंद्रों पर चूल्हे ही नहीं जल रहे हैं। वहां के हजारों बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा हैं। कई बार पत्र जारी करने के बाद भी न तो ग्राम पंचायतों के प्रधान ही ध्यान दे रही हैं और नगरों के सभासद इस ओर से उदासीन बने हुए हैं।। सीडीओ ने चेतावनी भी दी लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

जिले में 1496 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें सवा लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कुपोषण को खत्म करने के लिए पांच साल के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्मागर्म भोजन दिया जाता था। पांच साल पहले हॉट कुक्ड योजना शासन ने बंद कर दी। सात महीने पूर्व दुबारा योजना शुरू की गई लेकिन अब तक हर केंद्र पर गर्मागर्म भोजन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे ग्राम पंचायतों की उदासीनता सामने आ रही है। अधिकतर गांव में हाटकुक्ड बनाने के लिए पैसा जारी होने के बाद भी प्रधान से लेकर कोटेदार सहयोग नहीं कर रहे है। जिससे 1496 केंद्रों में करीब 608 केंद्र के चूल्हे अभी तक ठंडे हैं। याहं बच्चों को पोषाहार देकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

औराई ब्लॉक के जेठूपुर, पुरूषोत्तमपुर, औराई समेत ज्यादातर गांव में कमोबेश एक जैसी ही स्थिति है। भदोही ब्लॉक के दानूपट्टी, चकभूईधर, चौरीखास में भी केंद्र पर पका पकाया भोजन नहीं मिल रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो स्कूल से जुड़े केंद्रों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है, लेकिन 608 पर सहयोग न मिलने से व्यवस्था अभी आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को पका-पकाया भोजन देने के लिए शासन की ओर से प्रति बच्चे सावा 4 रुपये की दर से भेजा गया है, लेकिन ग्राम पंचायतों का सहयोग न मिलने से बच्चे पोषाहार आदि देकर ही केंद्रों से लौटाया जा रहा है। गांव में प्रधानों और नगरों में सभासदों की ओर से बर्तन की खरीदारी न किए जाने से स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।

----------

इनसेट
ग्राम पंचायतों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिससे सात महीने बाद भी 608 केंद्रो पर हॉट कुक्ड योजना शुरू नहीं हो सकी। मुख्य विकास अधिकारी ने इसके लिए चेतावनी पत्र भी जारी किया, लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं हो सका।- मंजू वर्मा, डीपीओ
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed