फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High-profile land recovered from former BSP MLA possession restored aggrieved women SDM unlocked boundary wall

UP: बसपा के पूर्व विधायक से बहुचर्चित भूमि मुक्त, SDM ने चहारदीवारी का खोला ताला; महिलाओं को दिलाया कब्जा

Sat, 04 Jul 2026 08:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

Bhadohi News: जिले के बघेल छावनी में बहुचर्चित भूमि को राजस्व और पुलिस टीम ने कार्रवाई कर कब्जामुक्त कराया। पूर्व बसपा विधायक पर भूमि पर कब्जे का आरोप था। एसडीएम की मौजूदगी में चहारदीवारी का ताला खुलवाकर पीड़ित महिलाओं को भूमि का कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।

विज्ञापन
High-profile land recovered from former BSP MLA possession restored aggrieved women SDM unlocked boundary wall
एसडीएम ने चहारदीवारी का खोला ताला। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर के बघेल छावनी स्थित बहुचर्चित भूमि विवाद में औराई के पूर्व बसपा विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर शनिवार को पहुंची पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद में कार्रवाई किया। पूर्व विधायक के कब्जे वाले निर्माणाधीन मकान के चहारदीवारी ताला खोलकर पीड़ित महिलाओं को दिलाया। प्रकरण में पूर्व विधायक पर तीन सप्ताह पहले प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


बघेल परिवार की सुमन लता सिंह एवं कामिनी रजवार ने तीन सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया कि गोपीगंज टाउन स्थित आराजी संख्या 323 उनकी वंशानुगत संपत्ति है। उनके पिता स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह बघेल के निधन के बाद उक्त भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है और वे वर्षों से उस पर स्वामित्व एवं कब्जा रखे हुए हैं। 

विज्ञापन

आरोप लगाया कि दुकानों एवं बाउंड्रीवाल के भीतर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे कुछ माह पहले पूर्व विधायक उदयभान सिंह ने रुकवा दिया। उनकी अनुपस्थिति में परिसर के गेट का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया गया। पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ बीते 10 जून को विभिन्न् धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। 

डीएम के निर्देश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय, चौकी प्रभारी शशांक बाजपेई मौके पर पहुंचे और बाउंड्री गेट पर लगे ताले को खुलवाकर पीड़ित महिलाओं को विधिवत कब्जा दिलाया। 

अधिकारियों के पहुंचने से क्षेत्र में खलबली मची रही। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार ज ताया। एसडीएम ने कहा कि न्यायालय एवं राजस्व अभिलेखों के अनुरूप ही कार्रवाई की गई है। कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed