फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heat alert until the 25th, temperature can reach up to 45 degrees

Bhadohi News: 25 तक लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Wed, 22 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heat alert until the 25th, temperature can reach up to 45 degrees
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। दोपहर में लू और रात में उमस से जीवन का हाल बेहाल है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह नौ से ही गर्म हवाओं का झोंका शुरू हो जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। मंगलवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज, नई बाजार, भदोही, चौरी बाजार शाम छह बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर लू वार्ड बनाए हैं। जहां 90 बेड़ आरक्षित हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि किसान गेहूं की मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई सुबह 6 से पहले या शाम 6 बजे के बाद करें। पशुपालक पशु को छाया वाले स्थान पर बांधे, उन्हें 24 घंटे में चार से पांच बार पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed