फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Head candidate injured in fight

मारपीट में घायल ग्राम प्रधान प्रत्याशी की मौत.

Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Head candidate injured in fight
मोढ़। भदोही कोतवाली के डुड़वाधर्मपुरी निवासी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे मारपीट में घायल लालजी गौतम की सोमवार की रात मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। जानकारी पर सीओ भदोही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चार दिन पहले जमीन संबंधी विवाद में आरोपियों से हुई मारपीट में लालजी गौतम को गंभीर चोटें आई थीं। शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपितों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज किया और शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई। लालजी गौतम के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ ही शरीर में अंदरूनी चोट भी थी। घर पर चल रहे इलाज के दौरान ही देर रात हालत बिगड़ी और लालजी ने दम तोड़ दिया। उधर, करीब एक घंटे तक भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगाए जाने से पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया सवार सहित सामान ढोने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिस टीम लगभग आधे घंटे बाद पहुंची। मौके पर थाना सुरियावां, भदोही कोतवाली के साथ बड़ी संख्या में जवानों ने पहुंच कर जाम लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। सीओ भदोही प्रयांक जैन ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed