{"_id":"5e5019ef8ebc3ef4025a12be","slug":"har-har-mahadev-in-bhadohi-bhadohi-news-vns512059890","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: हर दिल में शिव, जुबां पर हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: हर दिल में शिव, जुबां पर हर-हर महादेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शिव-पार्वती उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को जिले में श्रद्धा और उल्लासपूर्वक मनाया गया। शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के निमित्त आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिहरनाथ, सेमराध और बड़े शिव धाम में सुबह से देकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं। कई स्थानों पर भव्य शिव बरात, पालकी और झांकियां निकाली गईं।
कालीन नगरी का कोना-कोना शुक्रवार को शिवभक्ति में लीन नजर आया। जिले के प्रमुख शिवमंदिरों पर सुबह चार बजे से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। रात में शिव बरात निकाली गई। ज्ञानपुर नगर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम में भोर से ही महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं का आगमन दर्शन के लिए शुरू हो गया। आठ बजते-बजते मंदिर के गर्भगृह से लेकर राजा पार्क तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भक्तों को नियंत्रित करने में महिला और पुरुष जवानों के पसीने छूट रहे थे। एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, मंदार माला और भांग की पत्तियां अर्पित की गईं। दोपहर में निकली झांकी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शिव वेष धारण कर रथ पर सवार युवक का मनमोहक शृंगार देख लोग प्रसन्न हो रहे थे। जगह-जगह डीजे की धुन पर युवा शिवभक्ति में लीन होकर थिरकते नजर आए। सीजेएम कोर्ट परिसर के समीप स्थित दूधनाथ मंदिर में भी सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। गोपीगंज स्थित बड़ेशिव और तिलंगा के तिलेश्वरनाथ धाम में भी बड़ी तादाद में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। बड़े शिवधाम में शिवरात्रि के अवसर पर मेले जैसा नजारा हो गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ के दरबार में उपस्थित होकर जयकारे लगाए। काशी-प्रयाग के मध्य स्थित स्वयंभू सेमराधनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रबंधन के अनुसार शिवरात्रि पर एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने यहां दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर का कोना-कोना गूंजता रहा। इसी तरह जिले के अन्य शिवमंदिरों और इलाकों में भी महाशिवरात्रि की धूम रही। कई जगह मेले लगे और रात्रि जागरण हुआ।
-
कांवरियों ने किया जलाभिषेक
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर बड़ी तादाद में कांवरियों ने भी महादेव का जलाभिषेक किया। केसरिया वस्त्र धारण कर कांवर लेकर निकले श्रद्धालु शिवभक्ति में मगन होकर झूम रहे थे। सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम के अलावा सेमराधनाथ, बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ और अन्य शिवमंदिरों पर कांवरियों ने पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। कांवरिया बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह दूध-भंगा का प्रसाद चढ़ाया गया, जो श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
विज्ञापन
--