फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur Nagar Panchayat will be improved by 3.5 crores

Bhadohi News: 3.5 करोड़ से संवरेगी ज्ञानपुर नगर पंचायत

Sun, 02 Jul 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur Nagar Panchayat will be improved by 3.5 crores
ज्ञानपुर। मुख्यालय से सटे नगर पंचायत ज्ञानपुर में विकास कार्य होंगे। नगर को संवारने के लिए पंचायत की ओर से 3.5 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। जिसमें ज्ञानसरोवर के सुंदरीकरण के साथ ही मुखर्जी पार्क में सुविधाओं के विस्तार और नगर में पेयजल, बिजली और परिवहन की सुविधा को दुरूस्त किया जाना है। नगर पंचायत की ओर से भेजी गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिलते ही सारे कार्य आरंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के अन्य नगर निकायों की अपेक्षा ज्ञानपुर नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत विकास कार्य सुस्त है। बजट के अभाव में यहां पर समस्याओं का अंबार है। नगर पंचायत के हर वार्ड में इंटरलॉकिंग टूटी है। इसके अलावा सीवर सफाई के साथ ही जर्जर तार और पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल है। ऐसे में नगर में मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त किए जाने के साथ-साथ नगर के प्रमुख हरिहरनाथ मंदिर और मुखर्जी पार्क का जीर्णोद्धार किया जाना है।
विज्ञापन

चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता व नगर पंचायत प्रशासन की संस्तुति के बाद नगर के चौमुखी विकास के लिए 3.5 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें नगर क्षेत्र में इंटरलॉकिंग, पेयजल, जल निकासी और लाइटिंग सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अन्य कार्यों को के लिए कार्ययोजना तैयार कर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्य भी कराया जाएगा। ज्ञानपुर। बारिश होने पर दुर्गागंज त्रिमुहानी जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर यहां पर एक फीट तक पानी लग जाता है। इस तरह ज्ञानपुर कोतवाली, पुरानी बाजार में जलभराव हो जाता है। जबकि यहां से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। नगर के चौमुखी विकास के लिए लगभग 3.5 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिसमें पेयजल, इंटरलॉकिंग, लाइटिंग, ज्ञान सरोवर आदि अन्य कार्य कराए जाने हैं। -- ईओ राजेंद्र कुमार दूबे, ज्ञानपुर नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed