{"_id":"6998c0a4e4d851ea760f8438","slug":"grammar-in-english-and-prose-in-sanskrit-confused-the-board-exam-students-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-139276-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अंग्रेजी में ग्रामर और संस्कृत में गद्य ने बोर्ड परीक्षार्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अंग्रेजी में ग्रामर और संस्कृत में गद्य ने बोर्ड परीक्षार्थियों को उलझाया
विज्ञापन
जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षार्थीर्यो की जांच करती शिक्षिकाएं। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा दोनों पालियों में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 2659 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। सचल दस्तों में नामित मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का भ्रमण किया। इंटरमीडिएट अंग्रेजी में ग्रामर और हाईस्कूल संस्कृत में गद्य ने परीक्षार्थियों को उलझाया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने पर छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों का मिलान किया।
जिले में 94 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर हुआ। पेपर देकर बाहर आए विद्यार्थी खुश दिखाई दिए, बोले, ग्रामर ने उलझा दिया। बाकी प्रश्न औसत रहे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर समेत अन्य केंद्रों पर सुबह से छात्र-छात्राएं पहुंच गए। साढ़े सात बजे से ही जांच के बाद परीक्षार्थियों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 27 हजार 517 परीक्षार्थियों में 26 हजार 135 उपस्थित और 1382 अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट कृषि में पंजीकृत सभी 44 परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे। संस्कृत में पंजीकृत 286 में 94 अनुपस्थित और 192 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी में पंजीकृत 23 हजार 867 परीक्षार्थियों में 22 हजार 684 उपस्थित और 1183 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।