फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government tubewell is closed for one month

Bhadohi News: एक महीने से बंद है राजकीय नलकूप

Tue, 13 Jun 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government tubewell is closed for one month
क्षेत्र के कठौता गांव स्थित गिराई राजकीय नलकूप का स्टार्टर खराब होने से एक महीने से नलकूप बंद पड़ा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि विभागीय जिम्मेदार शिकायत को लेकर टाल-मटोल कर रहे हैं। इससे किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। वहीं अन्य फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। चेताया कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

किसान मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, पंकज यादव, पंचम यादव, विष्णु मिश्रा, पवन तिवारी आदि ने बताया कि राजकीय नलकूप गिराई के कठौता गांव में स्थापित है। इससे पांच सौ बीघे से अधिक उपजाऊ खेतों की सिंचाई होती है। नलकूप में लगा एक स्टार्टर एक माह से खराब है। शिकायत के बाद पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने स्टार्टर बदलने की बात कहते हुए उसे खोल ले गए। उसके बाद से ही नलकूप बंद चल रहा है। नलकूप के न चलने से धान की नर्सरी प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर अगेती धान फसल की रोपाई करने वाले किसान निजी संसाधनों का प्रयोग करने को विवश हैं। इससे उनके ऊपर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ता जा रहा है। अधिशासी अभियंता नलकूप राजेश भारतीय ने कहा कि 518 में से 10 नलकूप तकनीकी खराबी के चलते बंद हैं। इसे तीन दिन में चालू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed