फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Giving away the hunger of the poor by providing food

अन्नदान कर गरीबों की मिटा रहे भूख

Sun, 19 Apr 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Giving away the hunger of the poor by providing food
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का सिलसिला 25वें दिन रविवार को जारी रहा। प्रशासन और संगठनों की ओर से गरीब एवं दलित बस्तियों में पहुंचकर पांच से आठ दिनों का राशन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

राज नारायण फाउंडेशन (धनक) की ओर से रविवार को मूंसीलाटपुर गांव में सौ गरीबों को राशन का पैकेट वितरित किया गया। संगठन के लालजी राय ने बताया कि गत दो अप्रैल से संस्था की ओर से गरीब बस्तियों में पहुंचकर अन्नदान किया जा रहा है। अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है। कोई भूखा न सोऐ, इसलिए लॉकडाउन तक राशन वितरित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. गोपाल जी राय, श्यामजी, विशंभर, बेचू आदि रहे। ज्ञानपुर नगर के बालीपुर में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अंबष्ट ने 50 गरीब परिवारों को पांच दिन का राशन वितरित किया।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के महुआरी गांव में बीडीओ सुरेंद्र मौर्य ने राशन का वितरण किया। उन्होंने दूसरे जिले से यहां रहने आए लोगों को राशन देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शशिचंद मिश्र, पवन मोदनवाल, विनय मिश्रा आदि रहे। औराई विकास खंड के जगन्नाथपुर के चकबसेहू गांव में सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी लाल केसरवानी, डॉ. एससी वर्मा और अनिल त्रिपाठी की ओर से दिव्यांग, विधवा और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर राजीव तिवारी, अजीत तिवारी, तौलन मिश्रा अजीत सिंह, सर्वेश तिवारी, अजय कुमार, लल्लू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट छात्रा बना रही मास्क
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी में जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने में कई लोग निस्वार्थ भाव से लगे हैं। केएनपीजी कॉलेज की रेंजर (स्काउट- गाइड) की छात्रा प्रियंका मिश्रा पुत्री सुरेश नाथ मिश्र निवासी अस्ती 20 दिन से अकेले मास्क बनाने में जुटी है। अब तक उसने 200 मास्क बनाकर जरूरतमंदों में वितरित किया। प्रियंका ने बताया कि स्काउट का दूसरा नाम सेवा ही है। उसे नए नए डिजाइन के कपड़े सिलने का शौक है। इसी सेवाभाव से उसने रोवर-रेंजर ज्वाइन किया। प्रियंका का कहना है कि सभी को पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed