फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girlfriend was shot dead on the doorstep of life

प्रेमिका की चौखट पर गोली मार कर दी जान 

Wed, 15 Jun 2016 01:31 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 15 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर में काली जी मंदिर के पास मंगलवार सुबह प्रेमिका के साथ न चलने से नाराज प्रेमी ने उसके घर की चौखट पर खुद को गोली मार कर जान दे दी। मृतक भदोही जिले के महाराजगंज का रहने वाला था। 
भदोही जिले के औराई के महाराजगंज निवासी संदीप विश्वकर्मा (26) का पांडेयपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी से प्रेस प्रसंग था। किशोरी की ननिहाल संदीप के गांव में है। वह बचपन से ही महाराजगंज में रहकर पढ़ी है। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घर वाले तैयार नहीं हुए। कुछ दिन पहले किशोरी पांडेयपुर आ गई थी। मंगलवार सुबह उसके पिता और भाई फ ल की दूकान लगाने पांडेयपुर गए थे। मां महाराजगंज में अपने मायके गई हुई हैं। संदीप मंगलवार को दिन में करीब ग्यारह बजे किशोरी के घर पहुंचा। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। उसके बाद संदीप घर से निकला और तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली।  जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि संदीप किशोरी को अपने साथ चलने को कह रहा था लेकिन जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह नाराज हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन करीब एक घंटे तक कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। किशोरी ने ही युवक की शिनाख्त की। आनन-फानन में उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  
विज्ञापन

उधर, मृतक संदीप के बड़े भाई सुरेंद्र ने कैंट थाने में तहरीर देकर कहा कि उनके भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed