फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   girl killed by wild animal during sleeping with mother in Bhadohi

दर्दनाक: भदोही में मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, बस्ती से कुछ दूरी पर मिला शव

Tue, 01 Oct 2024 01:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Oct 2024 01:41 PM IST
सार

भहोदी जिले में मां के साथ सो रही बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया। रात में मां की नींद खुली तो चारपाई पर बच्ची को न देख तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह बच्ची का शव बस्ती से कुछ दूरी पर मिला। 

विज्ञापन
girl killed by wild animal during sleeping with mother in Bhadohi
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के अबरना गांव में सोमवार की रात मां के साथ सो रही पांच माह के मासूम को एक जंगली जानवर उठा ले गया। सुबह उसका शव बस्ती से कुछ दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
अबरना गांव के एक छोर पर मुसहर बस्ती है। जहां 10 से 15 मुसहर परिवार के लोग रहते हैं। बस्ती में विजयी वनवासी की पत्नी प्रतिदिन की तरह अपने छप्पर में सोमवार की रात में पांच महीने की मासूम प्रीती के साथ सो रही थी। भोर में उसकी नींद खुली तो बच्ची उसकी खाट पर नहीं दिखी। यह देख वह परेशान हो गई। 
विज्ञापन


बस्ती के लोगों को बताया तो खोजबीन शुरू हुई, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह बस्ती से कुछ दूरी पर मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर उसे उठा ले गया। कुछ लोग भेड़िया तो कुछ लोग बिगवा होने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर की तलाश में जुट गई। 


बता दें कि माह भर के अंदर जंगली जानवर का तीसरा हमला है। इसके पूर्व कोइरौना के बनकट में हमले में सात लोग घायल हो गए थे। एक साल पूर्व भी ऊंज थानाक्षेत्र के एक गांव के मुसहर बस्ती में जंगली जानवर ने चार साल के बच्चे को मारकर खा गया था। डीएफओ नीरज आर्य ने कहा कि मौके पर टीम लगाई गई है। जंगली जानवर की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed