फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get rid of the roads in a week

एक सप्ताह में सड़कों को अफसर कराएं गड्ढामुक्त

Thu, 01 Oct 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Get rid of the roads in a week
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते प्रभारी मंत्री जेपी निषाद दाएं से दूसरे। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। शहरी प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों के चयन को लेकर राज्य मंत्री पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री जेपी निषाद की भृकुटी तन गई। डूडा के एजेंसी कर्मचारियों के खिलाफ जांच का निर्देश दिया। कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद से ही समस्याओं का समाधान होना चाहिए। सभी मिलकर विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं तभी कार्य बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जो सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं उसे एक सप्ताह में पूर्ण कराएं अन्यथा संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। डूडा विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपात्रों से पैसे लेकर चयन करने के मामले को संज्ञान में लिया। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा में काम दिलाने के लिए कहा। नहर विभाग की समीक्षा में टेल तक पानी न पहुंचने पर अफसरों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि किसानों को किसी भी स्तर से परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूर्ति विभाग की समीक्षा में कहा कि अपात्रों को बड़ी संख्या में अंत्योदय कार्ड बनाया गया है, ऐसे लोगों के कार्ड निरस्त कर पात्रों को चयनित करें। उसके बाद मनरेगा, जल संरक्षण, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पेंशन योजना, स्वच्छता मिशन, जननी सुरक्षा योजना, अवैध खनन, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नई सड़कों का निमार्ण/चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, निराश्रित गोवंश को सुरक्षित करना, पशुओं का टीकाकरण, बाल विकास परियोजना आदि की विभागवार समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को आगाह किया कि जो कार्य अपूर्ण हैं उसे पूर्ण कराएं। इस मौके पर सांसद रमेश चंद्र बिंद, विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed