फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster on four members of ATM fraud gang

Bhadohi News: एटीएम फ्राड गैंग के चार सदस्यों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gangster on four members of ATM fraud gang
ज्ञानपुर। एटीएम कार्ड बदलकर फ्राड करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को गैंग के लीडर सहित चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। दो माह पूर्व ये पकड़े गये थे। इनपर पूर्वांचल के कई जिलों में हत्या, लूट सहित कई गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अलग-अलग थानों में टापटेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों पर भी जीरो टोलेरेंस के तहत पुलिस सख्ती करने में जुटी है। संगठित होकर समाज में वर्चस्व कायम करने और अपने एवं परिजनों के भौतिक-आर्थिक एवं अनुचित लाभ के लिए धोखाधड़ी सहित अन्य अपराध करने वाले चार पर पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार को पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से लोगों का पैसा निकालने वाले गिरोह के चार सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें लीडर मनीष सिंह निवासी कोछिया थाना सुरियावां, किशन सिंह निवासी कपूरीपट्टी, अंकित यादव उर्फ साहिल निवासी भेलसी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज और दीपक यादव निवासी बिलारी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पूर्व पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गैंग के सरगना सहित पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से विभिन्न बैंकों के कुल 34 चोरी के एटीएम कार्ड, नकदी, दो तमंचा और तीन मोटरसाइकिल बरामद किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर और भदोही सहित कई अन्य जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कहा कि टापटेन अपराधियों एवं शातिर बदमाशों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed