फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster Act Invoked Against 22 Individuals for Bank Fraud

Bhadohi News: बैंकों से धोखाधड़ी में 22 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Wed, 06 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act Invoked Against 22 Individuals for Bank Fraud
लालानगर। जिले के बैंकों को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने में 22 आरोपियों के खिलाफ गोपीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें नकली सोने को असली बताने वाले गैंग लीडर सराफा कारोबारी राजू सेठ पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर जिले की पुलिस आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों पर कार्रवाई कर रही है। जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर मंगलवार को पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसमें गैंग लीडर राजू सेठ निवासी दुर्गागली सदर मोहाल गोपीगंज, लाल साहब निवासी श्रीपुर ज्ञानपुर, श्यामसुंदर पाल निवासी गुलौरी, धीरज कुमार निवासी पुरेराम गुलाम, दिनेशचंद निवासी पुरे भिखारी, अखिलेष कुमार पंडा निवासी पुरे राम गुलाम शामिल हैं। इनके अलावा प्रदीप कुमार निवासी गुलौरी उपरवार, विक्की बादशाह उर्फ शिवम उमर वैश्य निवासी अंजनी मोहाल पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। इसी तरह पल्टू उर्फ आनंद सेठ निवासी वार्ड नंबर 22 काली देवी मिर्जापुर रोड, मनोज कुमार माली निवासी काली देवी मंदिर, विनोद कुमार निवासी गडौरा, निर्मला देवी निवासी पाली, राम सिंह निवासी बंजारी, शंकर निवासी नारेपार सीतामढी, मोहम्मद अरमान निवासी कटरा बाजार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई है। इनके अलावा हंसराज निवासी नारेपार, अजय निवासी ऊपरवार, राहुल निवासी खेम्हईपुर, तेजमनी निवासी मल्लूपुर, 19 गुड़िया निवासी बड़े शिव की गली काली देवी गोपीगंज, राजेश निवासी ऊपरवार और बच्चन निवासी गोपपुर पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि यह संगठित आपराधिक गिरोह जनपद स्तर पर सक्रिय है। गिरोह के सदस्य आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर काम करते हैं। बैंकों को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नकली आभूषण को असली के रूप में प्रमाणित करते हुए कूट रचना एवं धोखाधड़ी करते हुए आपराधिक षडयंत्र कर बैंक को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed