फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four people were caught distributing money, arrested

पैसा बांटते चार लोग पकड़े गए, गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four people were caught distributing money, arrested
गोपीगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पैसा बांटते हुए राधा स्वामी धाम इंटर कॉलेज के समीप से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया गया है। आरोप है कि वे एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को पैसा बांट रहे थे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सभी थानों और क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उम्मीदवार विशेष के कार्यकर्ता बिहसपुर किशनदेवपुर राधास्वामी धाम इंटर कॉलेज मोड़ के पास मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए पैसा बांट रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंचकर वहां से मातादान पाल निवासी गणेशरायपुर, रविंद्र कुमार पाल निवासी फुलवरिया, रमाशंकर पाल निवासी नेवाजीपुर और चंद्र प्रकाश पाल निवासी वीरमपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 35 हजार रुपये, तीन मोबाइल छोटा और दो एंड्रायड फोन बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि चारो के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे मिले साक्ष्य के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed