{"_id":"6751f116a1d277cac00b6402","slug":"four-illegal-clinics-found-operating-in-the-same-village-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-119754-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक ही गांव में संचालित मिले चार अवैध क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक ही गांव में संचालित मिले चार अवैध क्लीनिक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के केड़वरिया गांव में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को संसारापुर में चल रहे चार क्लीनिक के झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिले में बड़ी संख्या में लैब, क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर अप्रशिक्षित लोगाें के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
कई तो ऐसे हैं जो सीएमओ कार्यालय में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मी के इशारे पर चल रहे होते हैं। इसे लेकर शिकायतें भी होती रहती हैं।
बीते 27 नवंबर को गोपीगंज कोतवाली के केड़वरिया में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से एक युवक की जान चली गई थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन
गोपीगंज के संसारापुर गांव में चार क्लीनिक अवैध तरीके से संचालित हो रहे थे। विभाग को शिकायत मिली तो सीएमओ डॉ. एसके चक ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय को इसकी जांच सौंपी।
अधीक्षक की जांच में गांवों के चारों क्लीनिक अवैध रूप से संचालित होते मिले। चारों क्लीनिक में तैनात तथाकथित चिकित्सकों के पास न तो कोई डिग्री थी और न ही क्लीनिक का पंजीकरण था।
इसके बाद चारों झोलाछाप चिकित्सक विजय कुमार, कार्तिक दास, नित्यानंद और रामदत्त सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय की तहरीर पर गोपीगंज कोतवाली में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।