{"_id":"67b77cb4c4f001cc140d4567","slug":"former-mp-will-come-out-to-communicate-with-farmers-across-the-country-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-122642-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: देशभर में किसानों से संवाद करने निकलेंगे पूर्व सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: देशभर में किसानों से संवाद करने निकलेंगे पूर्व सांसद
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद और जय प्रकाश नारायण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के साढ़े छह लाख गांवों के विकास के बिना सशक्त राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। वे किसानों के सशक्तिकरण के लिए देश भर के कृषकों से संवाद करने क लिए निकले हैं।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि राष्ट्र की समृद्धि किसानों की समृद्धि में है। देश के विकास का रास्ता किसानों के खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। किसानों के जेब में पैसा होगा तो हर उद्योग, हर समाज विकसित होगा। कहा कि राष्ट्र की समृद्धि में कमजोर विपक्ष आड़े आ रहा है। राष्ट्र की उन्नति के लिए विपक्ष का मजबूत होना चाहिए। बताया कि राष्ट्रव्यापी किसान संवाद के लिए व बिहार, उप्र, गुजरात, कश्मीर, मप्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, आंध्रा और तेलंगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान किसानों की समस्या सुनेंगे और उन्हीं से समाधान भी पूछेंगे। कहा यह एक गैर-राजनीतिक मुहिम है, जिसका उद्देश्य किसानों की समृद्धि है।