फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra son vishnu presented in gang rape case in bhadohi couty victim statement

Bhadohi: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा पेश, पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

Thu, 22 Dec 2022 08:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

वाराणसी की एक गायिका ने दो साल पहले ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।  प्रकरण में पूर्व विधायक और पौत्र की जिरह पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra son vishnu presented in gang rape case in bhadohi couty victim statement
विष्णु मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वाराणसी की पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एफटीसी प्रथम सुबोध सिंह की अदालत में बयान दर्ज कराया। मामले में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा भी पेश हुआ। जिसमें जिरह की अगली तारीख सात जनवरी को तय की गई। 

विज्ञापन


रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में पूर्व विधायक और पौत्र की जिरह पूरी हो चुकी है, जबकि बेटे विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी बाद में होने से मामला लंबित है।
विज्ञापन


उसी प्रकरण में गुरुवार को पूर्व विधायक का बेटा विष्णु मिश्रा कोर्ट में पेश हुआ। अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि विष्णु के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सुरक्षित पेशी के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र एडीजे द्वितीय अरशद अहमद की अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुई थी विजय मिश्र की पेशी

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आगरा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक विजय मिश्र बुधवार को सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सरपतहां स्थित न्यायालय पहुंचे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे की हत्या की साजिश, कौलापुर की पूर्व प्रधान ऊषा मिश्रा के लेटरपैड के दुरुपयोग और तीन आचार संहिता के मामले में उनकी पेशी हुई। सभी मामलों में गवाह नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तलब किया। उनके अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि गवाहों के न आने से कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि चार जनवरी तय की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed