फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   For a woman, the respect of her husband is paramount: Ramanand

नारी के लिए पति का सम्मान सबसे ऊपर : रामानंद

Thu, 16 Apr 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
For a woman, the respect of her husband is paramount: Ramanand
गोपालापुर में गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते रामानंद महाराज। संवाद
वहिदानगर। कलिंजरा गोपालापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक रामानंद महाराज ने माता सती चरित्र और भक्त ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया। दक्ष प्रजापति ने विशाल यज्ञ किया। भगवान शिव को निमंत्रण नहीं भेजा। पिता के यज्ञ में पति का अपमान देख माता सती बिना बुलाए वहां पहुंच गईं। यज्ञ मंडप में दक्ष भगवान शंकर की निंदा सुनकर सती से रहा नहीं गया। उन्होंने योगाग्नि में अपना शरीर त्याग दिया। कहा कि सती चरित्र हमें सिखाता है कि नारी के लिए पति का सम्मान सबसे ऊपर है। जहां पति का अपमान हो, वहां एक पल भी रुकना धर्म के विरुद्ध है। बताया कि भक्त ध्रुव के लिए भगवान को खुद चलकर आना पड़ा। भक्त के ध्रुव के अपमान को भगवान ने उद्धार का साधन बना दिया। मुख्य यजमान जयशंकर तिवारी ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर मीरा देवी, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. वासुदेव तिवारी, टीएन पांडेय, ओपी मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, विमल तिवारी, रिकेश तिवारी, रवि शंकर पांडेय, आनंद शुक्ला, अरुण कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed