फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five teams including two STF teams have been formed to solve the murder case

Bhadohi News: हत्याकांड के खुलासे को एसटीएफ दो टीमों के समेत पांच टीमें गठित

Tue, 22 Oct 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Five teams including two STF teams have been formed to solve the murder case
ज्ञानपुर। भदोही के बसावनपुर के पास प्रधानाचार्य की हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। प्रधानाचार्य हत्याकांड के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने एसटीएफ की दो टीमों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा तीनो सर्किल के सीओ की एक-एक टीम का गठन किया गया है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें सक्रिय कर दी गई है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अनुशासन प्रिय और सरल स्वभाव के शिक्षक

इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक और भाजपा काशी प्रांत के मंत्री आशीष सिंह बघेल ने बताया कि वे कल लखनऊ में थे और देर रात लौटे थे। सोमवार की सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद वे मौके पर आए। जहां उनके मौत की जानकारी मिली है। यह काफी दुखद है। व्यक्तिगत रूप से उनकी और कॉलेज की हानि हुई है। अनुशासन प्रिय और सरल स्वभाव के शिक्षक थे। हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों की उम्र 28 से 30 साल : चालक
घटना के एक मात्र प्रत्यक्षदर्शी प्रधानाचार्य के चालक संतोष सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक की उम्र 28 से 30 के बीच रही होगी। दोनों पीछे से उनकी गाड़ी के बाई तरफ आए और मोबाइल देखाया। प्रिंसपल ने जैसे ही शीशा खोला वैसे ही गोली मारकर मोढ़ की तरफ भाग गए। बताया कि वे 2009 से ही उनकी गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध रोकने में नाकाम प्रशासन: सपा जिलाध्यक्ष
प्रधानाचार्य की हत्या के बाद आक्रोशित सपाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार हो रही हत्या अपराध रोकने में प्रशासन नाकाम है। घटना की निंदा करते हुए बताया कि प्रधानाचार्य उनके समाजवादी साथी अनिल सिंह के भाई थे। मांग किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के साथ ही जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए, अन्यथा सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

पुलिस ने मौके से बरामद किए चार खोखे
घटनास्थल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए। घटनास्थल पर डीआईजी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने गांव के लोगों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ इंटर कॉलेज में उनके सहयोगियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed