फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five officers salaries chopped

पांच अधिकारियों का वेतन कटा

Sun, 28 Jun 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five officers salaries chopped
बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पांच अधिकारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित शिकायतों को दस दिन के अंदर निस्तारित करवाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण की धीमी प्रगति से नाराजु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्थिति में जितनी जल्दी हो सके सुधार करें। उन्होंने शासन के लंबित कार्यों को  शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। कहा कि हाईकोर्ट के प्रकरणों में शपथ पत्र दाखिल करने की सूचना उपलब्ध कराने के साथ ही शिकायती रजिस्टर से मिलान कर उसे अपडेट कर लें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । जनशिकायतों के निस्तारण संबंधी समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी, एआरटीओ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, डायट प्राचार्य और डिप्टी आरएमओ का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया कि साफ्टवेयर में जो भी गड़बड़ी है, उसे तत्काल प्रभाव से दूर कराएं। साथ ही अधिकारियों को अलग-अलग पासवर्ड देने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमतरी, शासन, परिषद, आयुक्त आदि संबंधी एसडीएम ज्ञानपुर के 159 प्रकरण, एसडीएम भदोही के 238 और एसडीएम औराई के 75 मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed