फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five miscreants arrested for stealing valuables from mobile tower in Bhadohi

UP Crime: दिन में मोबाइल टॉवर की करते थे रेकी, रात में चुरा लेते थे कीमती सामान; पांच बदमाश गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 06:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 18 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में मोबाइल टॉवर से कीमती सामान चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने एक अजना कार्ड, चार केबिल समेत कई सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Five miscreants arrested for stealing valuables from mobile tower in Bhadohi
पुलिस के गिरफ्तार में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले में मोबाइल टॉवरों में लगे कीमती सामानों को चोरी करने वाले पांच बदमाशों को शुक्रवार को औराई कोतवाली व एसओजी की टीम ने विक्रमगंज से गिरफ्तार किया। बदमाश एकांत स्थानों के टॉवर की रेकी कर रात के समय टॉवर पर चढ़कर उसमें अजना कार्ड, माड्युल, सिप्री आदि की चोरी कर लेते थे। बदमाशों ने भदोही समेत मिर्जापुर और वाराणसी के जिलों में टॉवरों के कीमती सामनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में टॉवर से हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय रही। स्वाट व सर्विलांस की टीम घटना के अनावरण को लेकर साक्ष्य तलाश रही थी।
विज्ञापन


इस बीच औराई कोतवाली को सूचना मिली कि चोर टॉवर के कीमती पार्ट को बेचने के लिए विक्रमगंज में इकठ्ठा होंगे। जिसके बाद एसओजी और कोतवाली की संयुक्त टीम मौक पर पहुंची और पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अजना कार्ड, चार केबिल, एक माड्युल, दो सिप्री के साथ तमंचा और जिंदा कारतूस व 12 हजार नकदी भी बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम करन उर्फ गोलू गुप्ता व सूरज गुप्ता निवासी मोहन सराय गंगापुर रोड थाना रोहनिया, संजय कुमार बिंद निवासी बरहूली पचपेड़वा, अलीनगर, चंदौली, विजय बिंद निवासी भगवतीदासपुर, औराई और फरहाद निवासी जाकिर हुसैन कालोनी हापुड रोड, लोहियानगर, मेरठ बताया। 

इसे भी पढ़ें; UP: भदोही में वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे ओपी राजभर, बोले- दंगाईयों का मन बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी

करन व सूरज ने बताया कि वे एकांत वाले टॉवर की रेकी कर रात के समय कीमती पार्ट्स को निकालते थे। इस काम में टेक्निशियन विजय व संजय तकनीकी मदद करते थे। वहीं फरहाद को बेचने के लिए मेरठ से बुलाया गया था। इस बीच सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव व साइबर प्रभारी बृजेश सिंह व टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed