फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister Om Prakash Rajbhar attacked opposition over Waqf Amendment Bill in Bhadohi

UP: भदोही में वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे ओपी राजभर, बोले- दंगाईयों का मन बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी

Fri, 18 Apr 2025 05:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 18 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में निजी वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे ओपी राजभर ने वक्फ को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल में बिल को लेकर हो रही हिंसा पर कहा कि ममता बनर्जी दंगाईयों का मन बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
Minister Om Prakash Rajbhar attacked opposition over Waqf Amendment Bill in Bhadohi
मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के सुमेरुपट्टी अमवा में एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दंगाईयों का मन बढ़ाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


गांव निवासी सीताराम यादव के पुत्र बृजेश कुमार यादव के वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे मंत्री का कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ संसोधन को आमजन के हित के लिए बनाया गया है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस जैसी पार्टियां लूट खसोट, माफिया व दादागिरी बंद होने से परेशान हैं। ये लोग वोट की राजनीति को लेकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU: छात्रा के धरने ने पकड़ा तूल... पहुंचे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, अफसरों से की बात; बोले- मिलेगा इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि विधेयक पारित हो जाने से बोर्ड की मनमानी पर रोक लगेगी। वहीं आमजन की भागीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही बोर्ड में आधी आबादी को भी भागीदारी मिल जाएगा। वहीं वक्फ की संपत्ति से होने वाले आय से गरीब मुस्लिम परिवार के साथ अन्य अल्प संख्यक वर्ग के हित में काम होगा। 

पश्चिम बंगाल में बिल को लेकर हो रही हिंसा पर कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में इसे लागू न करने की घोषणा कर दंगाईयो का मन बढ़ा रही हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष राजभर, रमेश राजभर, दीप चंद वर्मा, राकेश कुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार गौतम, प्रधान सभाजीत गौतम, नन्हें लाल गौतम, सुरेद्र, चंद्रमोहन, मेंहीलाल, नेबूलाल, दयाशंकर, हीरालाल, मनोज, लालचंद आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed