फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   First they sat in the temple and prayed then stole the silver crown thieves are on a rampage

Bhadohi : पहले मंदिर में बैठकर की पूजा, फिर चांदी के मुकुट पर हाथ साफ किया, चोरों का तांडव, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 28 Dec 2024 09:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 09:19 PM IST
सार

टेढ़वा सरसेपुर हनुमान मंदिर में चोरों ने बजरंगबली का मुकुट चोरी कर लिया। चोरी से पहले साधना करते दिखे चोर और बाद में घटना को अंजाम दिया। ये पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया है और पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
First they sat in the temple and prayed then stole the silver crown thieves are on a rampage
सीसीटीवी में कैद हुए चोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 भदोही-मिर्जापुर सीमा पर स्थित टेढ़वा सहसेपुर हनुमान मंदिर पर से बीती रात चोरों ने एक किलो के चांदी का मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों द्वारा मंदिर प्रांगण में 15 से 20 मिनट तक बैठ के पूजा पाठ किया गया। उसके बाद मौके का मुआयना करके किसी के न रहने पर हनुमान जी के सिर पर लगा मुकुट चुरा के ले जाते दिखाई दिया।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी दीपक व अशोक दुबे द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को वे प्रातः पूजा पाठ वह सिंगार करके घर गए थे। दोपहर में मंदिर का कपाट बंदे करने गए तो देखा कि मुकुट नहीं था। हनुमान जी माथे पर लगा मुकुट पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के द्वारा चार वर्ष पूर्व भेट किया गया था। चोरी की सूचना 200 मीटर के दूरी पर स्थित टेढ़वा चौकी पर दिया गया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि सूचना प्राप्त होते ही मौके का मुआयना किया गया सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें पाया गया कि चोरों ने मंदिर में बैठकर 15 से 20 मिनट तक पहले पूजा पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी का मुकुट उठाकर चले गए। सीसीटीवी के माध्यम से चोरों का फोटो निकाल कर खोज किया जा रहा है। दो दिन के अंदर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed