फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fires in the fields, 10 big standing crop burnt

खेतों में लगी आग,10 बीघे खड़ी फसल जली

Tue, 30 Mar 2021 07:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Fires in the fields, 10 big standing crop burnt
ज्ञानपुर/चौरी। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार को दोपहर शार्टशर्किट के चलते खेतों में पककर तैयार खड़ी 10 बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान किसानों के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पछुआं हवाओं के तेज झोंकों में कोई भी आग के ज्यादा नजदीक नहीं जा सका। नतीजतन किसानों की ऑखों के सामने ही उनकी फसल देखते देखते आग की लपटों में घिर कर पूरी तरह बर्बाद हो गई। इस संबंध में किसान पारस, जगनारायण, राजनाथ आदि ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन खेतों से होकर गुजरे जर्जर तारों को बदलवाने में कामयाब नहीं होगा तब तक किसानों की बर्बादी नहीं रुकेगी। कटाई-मड़ाई के लिए तैयार फसल आंखों के सामने राख होने से साल भर का निवाला, पशुओं के लिए चारा की भरपाई मुश्किल दिख रही है। कमरतोड़ मेहनत और कर्ज लेकर जुताई-बुआई करने वाला परिवार तब असमंजस का सामना करने के लिए विवश होता है जब हल्की हवा में जर्जर तार से निकलने वाली चिंगारी आग का शोला बनकर एक से दूसरे छोर तक फसलों को अपने आगोश में लेती हैं। वहीं आग लगने पर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते। किसी तरह ग्रामीणों ने नलकूप को चलवाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed