{"_id":"57b0cb344f1c1b4e446eb4e1","slug":"fired-in-carpet-godwon-massive-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन गोदाम में आग, भारी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन गोदाम में आग, भारी क्षति
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कालीन गोदाम में आग लगने के बाद जुटी भीड़। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के पूर्वी छोर स्थित एक कालीन प्रतिष्ठान के गोदाम में शनिवार की रात साढ़े 11 बजे आग लगने से भारी नुकसान पहुंचा। गोदाम में रखे कालीन ख्ााक हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारी चार दमकल गाड़ियों की मदद से सुबह 10 बजे आग बुझाने में कामयाब हुए। प्रतिष्ठान के मालिक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
शिवांग कार्पेट के प्रबंध निदेशक रंजीत सिंह का कालीन निर्यात का कारोबार है। उन्होंने बताया कि इधर लगातार बारिश से कई ट्रक माल उनके गोदामों में रुक गए थे। शनिवार रात लगभग 11.30 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर वह पास स्थित आवास से मौके पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना पर रात लगभग 12.20 बजे दमकल कर्मी चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग बुझाने में कामयाब हुए। हालांकि गोदाम में रखे कालीन नहीं बचाए जा सके।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि दो टिन शेड के गोदामों में कालीन रखे थे। इनमें हैंडनाटेड, शैगी दरी, पॉलिएस्टर, टफटेड, ऊलेन आदि के कालीन थे। माल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन बारिश से पैकिंग नहीं हो पा रही थी। इस घटना में सभी माल राख हो गए। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। भदोही दमकल प्रभारी सुशील यादव ने बताया कि चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में दस घंटे लगे।