फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire Brigade launched sanitization campaign

फायर ब्रिगेड ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

Sun, 06 Jun 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Fire Brigade launched sanitization campaign
उत्तर रेलवे के भदोही स्टेशन पर सैनिइजर का छिड़काव करते फायर कर्मी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। फायर ब्रिगेड विभाग ने रविवार को अभियान चलाकर जिला न्यायालय, उत्तर रेलवे के भदोही स्टेशन, पूर्वोत्तर के ज्ञानपुररोड स्टेशन को सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण प्रथम और दूसरे चरण तक सरकारी-अर्ध सरकारी भवनों को संक्रमणमुक्त रखने में जवानों के साथ प्रतिदिन अभियान को गति दे रहा है। महिला जज की मौत के बाद से सिर्फ जरुरी मामलों के लिए चलने वाले न्यायालय परिसर की बराबर निगरानी की जा रही है। लखनऊ और वाराणसी मंडल अंतर्गत आने वाले भदोही, ज्ञानपुर स्टेशनों को लेकर उठ रहे सवाल पर विराम लगाते हुए स्टेशन भवन, यात्री हाल, वेटिंग रुम, ब्रेंच, आरक्षण काउंटर यहां तक एक से तीन नंबर तक के प्लेटफार्मों को अंतिम छोर तक सैनिटाइजेशन किया। महामारी के तीसरे लहर को लेकर विभाग अभी से नगर, गांव, बाजार, गली, मोहल्लों को चिह्नित करने में जुट गया है। जहां मयवाहन पहुंच कर जवान दवाओं को छिड़काव करते रहेंगे। इस मौके पर फायरमैन हरिनारायण यादव, चालक अशोक यादव, अश्विनी कुमार, विकास यादव, अनिल कुमार यादव, अनुराग यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed