फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR registered against two individuals for allegedly using casteist slurs and assaulting a person who asked for outstanding wages.

Bhadohi News: बकाया मजदूरी मांगने पर जातिसूचक शब्द बोलने और मारपीट का आरोप, दो पर प्राथमिकी

Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for allegedly using casteist slurs and assaulting a person who asked for outstanding wages.
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव निवासी मिस्त्री ने बकाया मजदूरी मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर मेंहनगर थाने में ठेकेदार समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में गंजोर निवासी त्रिभुवन सिंह और मेंहनगर थाने के उपनिरीक्षक लल्लन यादव शामिल हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


गंजोर निवासी सोचन मिस्त्री का काम करते हैं। आरोप है कि गांव के त्रिभुवन सिंह ने उनसे मिस्त्री का काम कराया था। करीब एक माह में काम पूरा होने के बाद कुल मजदूरी 69,975 रुपये बनी। इसमें से 33 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि 36,975 रुपये बकाया रह गए। आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर त्रिभुवन सिंह रकम देने में टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन


बकाया मजदूरी दिलाने के लिए सोचन ने मेंहनगर थाने के अलावा एसपी आजमगढ़, श्रमायुक्त आजमगढ़ समेत अन्य अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर उन्होंने एससी-एसटी कोर्ट आजमगढ़ में अर्जी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जी के अनुसार, नौ जून 2024 की रात करीब दो बजे त्रिभुवन सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन यादव के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जबरन थाने ले जाकर चालान कर दिया गया।

पीड़ित के अनुसार, उस समय उसके घर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी और वह अंतिम संस्कार की तैयारी में लगा था। उसने पुलिसकर्मी से शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि उसकी बात नहीं मानी गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।


एससी-एसटी कोर्ट में दाखिल अर्जी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेंहनगर थाना प्रभारी अभिराज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed