{"_id":"5ed38fa48ebc3e90a65428ba","slug":"fighting-in-water-drain-dispute-one-killed-bhadohi-news-vns527567139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी के विवाद में मारपीट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी के विवाद में मारपीट, एक की मौत
विज्ञापन
युवक की मौत पर बरदहवां गांव में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही कोतवाली के बरदहवां गांव में शनिवार की रात पानी निकासी के विवाद में मारपीट के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। ग्रामीण की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शनिवार रात को आई तेज आंधी और बारिश से बरदहां निवासी गुड्डू हेला (46) पुत्र रसीद घर के सामने जमा पानी निकालने के लिए नाली साफ करने लगा। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी मारपीट में बदल गई। हाथापाई के दौरान गुड्डू जमीन पर गिर गया। सूचना पर कोतवाल श्रीकांत राय,चौकी प्रभारी सुनील यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।
गुड्डू के जमीन पर गिरते ही दूसरे पक्ष के लोग वहां से खिसक लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत चोट लगने से हुई हुई है या फिर किसी अन्य कारण से यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। सीओ भदोही भूषण वर्मा ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वैसे अभी तक मौत के मामले में किसी ने तहरीर नहीं दिया है।