{"_id":"667fe0cfae7bf837620376df","slug":"father-died-due-son-beating-in-bhadohi-case-of-unintentional-murder-registered-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बेटे ने बाप को किया लहूलुहान, अस्पताल में मौत; गेहूं बेचने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बेटे ने बाप को किया लहूलुहान, अस्पताल में मौत; गेहूं बेचने को लेकर हुआ था विवाद
Sat, 29 Jun 2024 03:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:55 PM IST
सार
Bhadohi News: व्यक्ति की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर थानाक्षेत्र के भदरमनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात गेंहू बेचने जा रहे पिता से बेटे का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने वजनी वस्तु से पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक थाने में चौकीदार था। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
भदरमनपुर निवासी अमृत लाल (42) के चार बेटे हैं। शुक्रवार की देर रात बड़े बेटे लवकुश से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
उसी दौरान लवकुश ने किसी वजनी वस्तु से सिर पर मार दिया, जिससे लहुलूहान होकर वह जमीन पर गिर गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को लेकर अस्पताल गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अमृतलाल चौरी थाने में चौकीदार था। शाम को वह गेहूं बेचने के लिए जा रहा था। जिसको लेकर बेटे ने नाराजगी जताई। न मानने पर विवाद बढ़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।