फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers burn effigy symbolizing revenue workers

किसानों ने जलाया राजस्व कर्मचारियों का प्रतीक पुतला

Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers burn effigy symbolizing revenue workers
पिछले कई दिनों से धरना दे रहे किसानों ने बुधवार को राजस्व कर्मचारी कानूनगो और लेखपाल का प्रतीक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। अभोली ब्लॉक के सदलुवीर बाजार में धरने पर बैठे किसानों से मिलने खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने चार गांवों में जल निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए किसानों को आश्वासन दिया। इनमें गौरा, गंगारामपुर, सेमरा, भौथर में जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध था। जल निकासी के लिए उसकी खोदाई भी शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर किसान संयुक्त यूनियन के पूर्वांचल प्रभारी शेषनाथ यादव ने कहा कि धरना के छठें दिन भी कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे किसान आक्रोशित हो गए और राजस्व कर्मियों का प्रतीक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान धरना देने के लिए जिला मुख्यालय बी पहुंच सकते हैं। इस मौके पर गुड्डू बाबा, अशोक कुमार यादव, सालिक राम यादव, त्रिलोकी नाथ बिंद, राम मूरत यादव, मोहम्मद हनीफ, कमलेश गौतम, संतराम बिंद, राम चंद्र बिंद, रिंकू सेठ, सेराज अंसारी, सुभाष शर्मा, शशांक मिश्रा, गंगा देवी, सतीश बिंद, कैलाश यादव, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed