फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Family members kept running from one faith healer to another; the woman lost her life

Bhadohi News: झाड़-फूंक में दौड़ते रहे परिजन, महिला की गई जान

Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Family members kept running from one faith healer to another; the woman lost her life
चौरी। थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव में जहरीले जंतु के काटने से प्रतिमा देवी (32) पत्नी नन्हकू गौतम की मौत हो गई। जहरीले जंतु के काटने के बाद परिजन तीन से चार जगहों पर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए। इस बीच तबीयत में सुधार न होने पर उसे कछवा स्थित मिशन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौरी थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव में एक और महिला की मौत हो गई। गांव निवासी नन्हकू गौतम मजदूरी कर आजीविका चलाते हैं। गांव में उनका कच्चा मकान है। उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। उनकी पत्नी मड़हे में खाट पर सोने गई। खाट पर जैसे ही वह लेटी। इस बीच उसके पैर में कोई चीज चुभी। जिससे वह उठकर बैठ गई।
विज्ञापन

देखा कि कोई सांप जैसा चीज तेजी से भाग रहा है। वह शोर मचाकर परिजनों को बुलाई। परिजन उसे लेकर आसपास तीन से चार जगहों पर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। इस दौरान समय बीतता गया। हालत में कोई सुधार न देख परिजन कछवा के मिशन चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों को छोड़ गई। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed