फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fair compensation of farmers angry

मुआवजे के लिए किसानों का फूटा गुस्सा

Thu, 02 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 02 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fair compensation of farmers angry
 भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई ने बुधवार को अभोली विकास खंड के सदलूवीर बाजार में किसानों को आपदा राहत चेक देने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया। धरने में भदोही समेत आस-पास जिले से किसान नेता और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।  पहले दिन धरना में आए नेताओं, पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निदान करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश महासचिव पहल सिंह यादव ने कहा कि किसानों को आपदा राहत चेक देने में प्रशासन की ओर से लापरवाही की जा रही है। राजस्व कर्मी चहेतों के अलावा फर्जी लोगों को चेक जारी कर रहे हैं, जबकि गरीब किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। राजस्व कर्मियों का चक्कर लगाने के बाद भी सुविधा शुल्क न देने से उन्हें चेक से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन यह बर्दाश्त नहीं करेगा, सभी गरीब किसानों को आपदा राहत चेक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 17 कंपनियां किसानों के फसल का बीमा करती है। फसल नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा देने में हीला हवाली करती है। यदि बीमा कंपनियां किसानों के नुकसान का मुआवजा भुगतान नहीं करती है तो उनके खिलाफ संगठन की ओर से कोर्ट की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियों किसानों के पैसे से जेब भरने का काम कर रही है। चंदौली जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि समय रहते शासन प्रशासन ने नहीं चेता तो आस-पास जिले से भी किसान धरना में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने राजस्व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

 संरक्षक सालिक राम यादव ने कहा कि जिले के समस्त किसानों को जब तक आपदा राहत चेक नहीं मिल जाता, तब तक संगठन का धरना चलता रहेगा। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर पटले, जैन खां, सुरेंद्र अग्रहरी, मूल चंद शुक्ल, मुन्नू हाश्मी, नान्हक यादव, शिवबोध खलीफा, शीतला, बेल्हर, महा नारायण यादव, श्यामधर पांडेय, वंशीधर पांडेय, विजयशंकर, रामबली, अमृतलाल, फूलचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed