एक्सपो मार्ट निर्माण पूरा करने के लिए 10 अक्तूबर तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दिन में 11 बजे पहले सर्रोई पहुंचे। वहां तीन आंगनबाडी केंद्रों पर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की जानकारी ली। यहां उन्होंने अतिकुपोषित बच्चो को का खास ध्यान देने और उनके पुष्टाहार में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद सर्रोई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित प्रवेश उत्सव में मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके बाद डीएम विधायक जाहिद बेग को साथ लेकर कारपेट सिटी पहुंचे जहां कारपेट एक्सपो मार्ट का निर्माण हो रहा है।
डीएम ने शांपिंग काम्प्लेक्स, पार्किंग, लिफ्ट इत्यादि का अवलोकन करने के बाद बताया कि काम संतोषजनक तो है लेकिन निर्माण एजेंसी को समय सीमा 10 अक्तूबर का ध्यान रखना होगा। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता एमएस खान ने बताया की निर्माण कार्य 60 प्रतिशत हो गया है। जहां कारपेट मेला लगना है उसके दो तल का निर्माण पूरा हो चुका है। उसकी फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के उपरांत डीएम ने अधिकारियों और उद्योग के प्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक की जिसमें बाबतपुर-भदोही फोरलेन मार्ग निर्माण की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने बताया की कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण में बाधा आ रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वे इंदिरा मिल चौराहे के निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की प्रगति से संतुष्ट दिखे लेकिन गजिया फ्लाई ओवर निर्माण में रेलवे की ओर से हो रही देरी पर नाराजगी जताई और रेलवे को लिखने का निर्देश अपने अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के एसडीओ अनिरुद्ध यादव, एकमाध्यक्ष विनय कपूर, तनवीर हुसैन, शमीम अंसारी, हाजी फिरोज वजीरी, असलम महबूब, बीडा के अधिशासी अभियंता राम अजोर यादव, अधिशासी अभियंता (नहर) फरीद अहमद आदि भी मौजूद रहे।