फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Explanation sought from centers in bhadohi

लापरवाही में 16 परीक्षा केंद्रो से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 20 Feb 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from centers in bhadohi
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की नई गाइडलाइन के आधार पर सूचना न देने पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने 16 परीक्षा केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सख्त हिदायत दी कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से इस बार सुबह पाली में नौ बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे तक अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की जानकारी, नकल करते परीक्षार्थियों की जानकारी, कक्ष निरीक्षकों की संख्या आदि के बारे में सूचना कंट्रोल रूम को देनी है। सूचना को कंट्रोल रूम बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज कराना है, लेकिन 83 परीक्षा केंद्रों में 16 केंद्र प्रभारी इसको अनसुना कर रहे हैं। 18, 19 और 20 फरवरी तक सुधार न होने पर डीआईओएस ने श्रीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज, शांति देवी इंटर कॉलेज कनकपुर, महराजी देवी इंटर कॉलेज मरसड़ा, सूर्या बालिका इंटर कॉलेज सरायछत्रशाह मोढ़, हीरानंद पांडेय बालिका इंटर कॉलेज बेरवा पहाड़पुर, सेवाश्रम इंटर कॉलेज, विश्वनाथ पांडेय इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा, मिठाई लाल चंद्रभान बालिका इंटर कॉलेज कंसापुर, विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज कुलमनपुर, इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज गिरधरपुर, भारत-भारती इंटर कॉलेज पूरेगुलाम गोपीगंज, शहीद ध्रुवलाल इंटर कॉलेज, विक्रमादित्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौगना, गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज शामिल है। डीआईओएस अशोक चौरसिया नेे कहा कि केंद्र प्रभारी बोर्ड के दिशा-निर्देश के तहत काम करें। अब तक क्यों सूचनाएं नहीं दी गई स्पष्टीकरण दें। वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा विभाग के कक्ष निरीक्षकों की ओर से बोर्ड परीक्षा में सहयोग नहीं दिया जा रहा है। कई केंद्राध्यक्षों ने विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed