फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ex-servicemen to stop liquor smuggling through goods trains, DFCC to be protected

Bhadohi News: मालगाड़ी से शराब तस्करी रोकेंगे पूर्व सैनिक, डीएफसीसी की होगी सुरक्षा

Sat, 27 Sep 2025 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen to stop liquor smuggling through goods trains, DFCC to be protected
पीडीडीयू नगर। पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) की सुरक्षा को लेकर नगर के मानस नगर स्थित कार्यालय में डीएफसीसी के सुरक्षा कर्मी और आरपीएफ की समन्वय बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और डाला छठ जैसे त्योहारी सीजन और बिहार में चुनाव के दौरान मालगाड़ियों से शराब की तस्करी रोकने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान डीएफसीसी की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों की तैनाती पर चर्चा की गई। कहा कि पूर्व सैनिक मालगाड़ी से शराब तस्करी रोकेंगे। वहीं डीएफसीसी की सुरक्षा भी मुकम्मल होगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएफसीसी में महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्र ने पीडीडीयू मंडल के आरपीएफ के स्थानीय निरीक्षक, डीएफसीसी के सुरक्षा अधिकारियों के साथ साथ डीएफसी सुरक्षा में सोननगर से ऊंचडीह के बीच तैनात पूर्व सैनिकों को त्योहारी सीजन में सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। बैठक के दौरान रेल और डीएफसी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने के लिए डीएफसीसी और आरपीएफ के बीच समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। कहा कि बिहार चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शराब तस्करों की गतिविधि पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके मंसूबे पर कड़ा प्रहार करना है। बैठक में आरपीएफ डीडीयू के निरीक्षक पीके रावत, मानसनगर के निरीक्षक शाहिद खान, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक प्रभारी अर्जुन यादव, मंडल निरीक्षक अरुण राम, निरीक्षक बीके तिवारी, विशेष आसूचना के निरीक्षक प्रभारी संदीप कुमार, निरीक्षक ब्रजेश कुमार, डीएफसी पीडीडीयू के वरिष्ठ निरीक्षक सुरक्षा वीके सिंह, मिर्जापुर के निरीक्षक सुरक्षा अखिलेश तिवारी के साथ ही डीएफसी सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed