फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employees of flood posts should remain alert, keep an eye on the water level of Ganga

Bhadohi News: बाढ़ चौकियों के कर्मचारी रहें अलर्ट, गंगा के जलस्तर पर रखी जाए नजर

Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Employees of flood posts should remain alert, keep an eye on the water level of Ganga
सीतामढ़ी। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने डेंगुरपुर, हरिरामपुर, छेछूआ भूर्रा, इटहरा गांव का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गंगा तट पर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की। 22 बाढ़ प्रभावित चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

डीएम ने संभावित कटान व बाढ़ के दृष्टिगत स्थानीय लोगों से बात करके समस्याएं पूछी। छेछूआ में महिलाओं ने डीएम से प्रतिवर्ष होने वाले कटान से कृषि क्षेत्र, आवास प्रभावित होने की समस्याओं से अवगत कराया। स्थापित बाढ़ शरणालय, बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। गंगा के जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जाए। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर किसी गांव वालों परेशानी होती है, तो उसकी सहायता की जाए। गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर है, वर्तमान में जलस्तर 76.65 मीटर है। यमुना और बेतवा नदियों में जलस्तर वृद्धि होने के कारण तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बाढ़ के दृष्टिगत बनाई गई टीमें लगातार निगरानी करती रहे। इस दौरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव, डॉ. पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed