{"_id":"63a4cf4a1b78f12645fb86af7f09a668","slug":"durga-muharram-security-arrangements-were-reviewed-by-the-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूजा-मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूजा-मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटी से छोटी घटना का संज्ञान लें और शरारती तत्वों पर नजर रखें। डीजे और पटाखे पर सख्ती से रोक लगाने की हिदायत दी।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीआईजी ने मातहतों से कहा कि दुर्गा पूजा और मोहर्रम के मद्देनजर पूजा समितियों और ताजियादारों के साथ पहले से बैठक कर जुलूस का समय तय कर लें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ समय पर हो।
उन्होंने जुलूस मार्गों की जानकारी ली साथ ही कहा कि जुलूस के रास्तों की ओर जाने वाली गलियों को समय से सील कराएं। उन्होंने डीजे और पटाखा बजाने पर रोक का सख्ती से पालन कराने की बात कही।
कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निपटें। इस दौरान यह भी कहा कि अच्छे लोगों से मित्रवत व्यवहार करें और उनका सहयोग लें।
विज्ञापन
अब तक कोतवाली द्वारा की गई 107/16 की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई शेष हो तो उन्हें भी शामिल करें।
कोतवाली में बैठक के बाद वे पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ संवेदनशील तकिया कल्लन शाह पहुंचे। इस दौरान गलियों को भी देखा व्यवस्था के बावत दिशानिर्देश दिया। वहां से अजिमुल्ला चौराहा, भरत पैलेस त्रिमुहानी, एकमा तिराहा और नईबाजार के विवेकानन्द चौराहे तक गए। उनके साथ एसडीएम आशाराम यादव, सीओ एपी सिंह, शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव भी थे।