{"_id":"605f75c88ebc3ee64a356492","slug":"drone-camera-surveillance-at-the-festival-bhadohi-news-vns5822935133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोत्सव पर ड्रोन कैमरे से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोत्सव पर ड्रोन कैमरे से निगरानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खुशी एवं सौहार्द के पर्व होली की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। रविवार को होलिका दहन के लिए जिले में 1087 होलिकाएं स्थापित की गईं हैं। शनिवार को होलियार होली को सजाने में लगे रहे। होली एवं रंगोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सीसीटीवी कैमरे, वीडियो रिकार्डिंग, ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
डीएम ने इस संबंध में सुरक्षा के मद्देनजर तीनों तहसीलों में जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की है। आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के पर्व होली को लेकर हर कोई उत्साहित है। करीब एक सप्ताह पहले से चल रही होली की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। होलिका दहन के लिए जहां स्थापित होलिकाओं में लकड़ी, उपली समेत अन्य सामान लेने के लिए युवा परेशान रहें, वहीं महिलाएं, बुजुर्ग बाजारों में घरेलू सामानों की खरीदारी के लिए पहुंचे। होली पर्व की खुमारी में पूरा जिला सराबोर हो चुका है। बाजार में होली का रंग चढ़ गया है। शनिवार को बाजारों में अबीर-गुलाल, पिचकारी और जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, भदोही, चौरी, सुभाषनगर, जंगीगंज, मोढ़, कस्तूरीपुर, महराजगंज, बाबूसराय और औराई आदि बाजार होली की खरीदारी को लेकर गुलजार रहे। रंग, अबीर गुलाल संग गृहणियों ने रेडीमेड चिप्स पापड़, नमकीन की खरीदारी की। पुलिस और प्रशासन के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में 1087 होलिकाएं पंजीकृत है जबकि हकीकत में इसकी संख्या अधिक है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है। बीटा और क्यूआरटी टीम भी लगाई गई है। अति संवेदनशील स्थलों में सादी वर्दी में पुुलिस चक्रमण करेगी साथ ही ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।