फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drizzle increased the temperature by one degree

Bhadohi News: बूंदाबांदी से बढ़ा एक डिग्री तापमान

Sun, 06 Sep 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the temperature by one degree
सुबह के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
जिले में रविवार को मौसम का अलग मिजाज देखने को मिला। सुबह से ही धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक काले बादल आसमान में मंडराने लगे।
विज्ञापन

दो बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। एक डिग्री तापमान बढ़ गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

किसानों के लिए बूंदाबांदी फायदेमंद है। ज्ञानपुर, लखनों, हाॅस्टल चौराहा, जोरई, सिंहपुर, पाली, वेदपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
चौरी, सुरियावां आदि स्थानों पर बादल उमड़ घुमड़ कर चले गए। दिन में धूप होने के कारण शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बजाय 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम का बदलता मिजाज सेहत के लिए नुकसान देह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार तेजी से होते हैं।
लापरवाही बरतने पर सीधे बीमार पड़ सकते हैं। बाजार के तले भुने खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक इसी तरह बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed