फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Auto drivers are running their business at intersections, traffic rules are on track.

Bhadohi News: चौराहों पर ऑटो वालों का चल रहा बिजनेस, पटरी पर यातायात नियम

Sun, 06 Sep 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers are running their business at intersections, traffic rules are on track.
गोपीगंज नगर में सड़क पर सवारी के लिए खड़े आटो। संवाद
जिले के तिराहे और चौराहों पर यातायात विभाग का नियम पटरी और ऑटो चालकों की मनमानी सड़क पर साफ
विज्ञापन

दिख रही है। हद ये है कि बाजारों में बीच सड़क पर ही चालक ऑटो खड़ा कर सवारी बैठा रहे हैं।
इससे जाम की समस्या तो बढ़ ही रही है। वहीं दुकानों के सामने ऑटो खड़े होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
परिवहन विभाग के अनुसार जिले भर में 11800 ऑटो पंजीकृत हैं। इसमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों ऑटो शामिल हैं। लोग लंबी दूरी या एक बाजार से दूसरे बाजार तक जाने के लिए ऑटो का ही इस्तेमाल करते हैं।
इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। जिले के बाजारों में भीड़ बढ़ी हुई है। इसके बाद भी ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग सका है। हर बाजारों में ऑटो चालक बीच चौराहों पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें ध्यान देनी वाली बात है कि हर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होने के बाद भी ऑटो चालकों में भय नहीं होता और सड़कों के बीचोबीच वाहन खड़ा कर जाम का कारण बनते हैं। हमारी टीम ने रविवार को चौराहों की हकीकत देखी। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई और रजपुरा समेत हर बाजारों के चौराहों पर ऑटो बीच सड़क पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed