फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drinking water crisis will be solved in Bhadohi Nagar with Rs 150 crores.

Bhadohi News: 150 करोड़ से भदोही नगर में दूर होगा पेयजल संकट

Sat, 25 May 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis will be solved in Bhadohi Nagar with Rs 150 crores.
ज्ञानपुर। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका भदोही में आने वाले वर्षों में पेयजल संकट दूर होगा। नगरीय जल निगम की तरफ से अमृत 2.0 योजना में 150 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर नगर में 12 ओवरहेड टैंक और 22 नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए जमीन का चयन पालिका की तरफ से हो चुका है। योजना में 310 किलोमीटर पाइप लाइन विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की सात नगर निकायों में भदोही और गोपीगंज दो नगर पालिका, जबकि ज्ञानपुर, नई बाजार, खमरिया, घोसिया और सुरियावां नगर पंचायत है। इसमें सबसे बड़ी भदोही नगर पालिका में कुल 28 वार्ड हैं और डेढ़ लाख से अधिक आबादी है। पालिका का सीमा विस्तार होने से 26 ग्राम पंचायतें भी नगर में शामिल हो गईं। इससे जनसंख्या भी बढ़ गई है। वर्तमान में यहां पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार ओवरहेड टैंक और नौ ट्यूबवेल हैं। इसके अलावा 90 मिनी ट्यूबवेल हैं। ये घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक से डेड़ दशक पूर्व लगे नलकूप बदहाल हो गए हैं। पाइप लाइन जर्जर होने से अक्सर मोहल्लों में आपूर्ति बाधित होती है। गर्मी के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। अमृत 2.0 योजना से हर वार्ड में पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। इससे हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचेगा। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 150 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि शासन की मंशा है कि घर-घर नलों के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जाए। यह काम बिना ओवरहेड टैंक के नहीं हो सकता। भदोही नगर पालिका परिषद को 14 जोन में बांट कर सभी जोन में एक-एक ओवरहेड टैंक बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। 12 ओवरहेड टैंक के साथ 12 नलकूप लगेंगे। इसके अलावा 10 अन्य नलकूपों को आवश्यकतानुसार स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना में 310 किमी पाइप लाइन बनाई जाएगी। इससे घर-घर पानी पहुंचाने का सरकार का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed