{"_id":"57b4c47b4f1c1b96146eb1be","slug":"draw-water-spilled-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी खींचते गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी खींचते गिरा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बुधवार को कुएं से पानी खींचते समय असंतुलित होकर उसमें गिरने से युवक की मौत हो गई। देर तक पानी लेकर न पहुंचने पर परिवार वाले परेशान हो गए।आसपास न मिलने पर कुएं में जाकर देखा तो युवक उतराया मिला। जानकारी पर आसपास वाले पहुंच गए। उन्होंने प्रयास करके युवक को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतक लल्लन पासी (40) किसी बीमारी से पीड़ित था। इसके चलते उसे दौरे भी आते थे। बुधवार को पानी खींचते समय दौरा पडने से वह कुएं में जा गिरा। इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पानी में से शव निकालने के बाद परिवार वालों ने पास के गंगा घाट पर दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पांच पुत्र हैं। पिता की मौत से सभी बदहवास हो गए थे। युवक की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन