{"_id":"5e9983158ebc3e729f68aefd","slug":"do-not-rush-into-banks-cash-will-reach-home-bhadohi-news-vns520689171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में न लगाएं भीड़, घर पहुंचेगा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में न लगाएं भीड़, घर पहुंचेगा कैश
विज्ञापन
भदोही कलेक्ट्रेट से एसबीआई के मोबाइल कैश वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम राजेंद्र प्रसाद।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के बीच आपको कैश चाहिए तो मोबाइल नंबर मिलाएं। आपके घर के बाहर ही कैश लेकर मोबाइल वैन पहुंच जाएगी। 10 हजार रुपये तक नकदी घर बैठे ही आपको मिल जाएगी। एसबीआई की ओर से शुक्रवार को मोबाइल कैश वैन की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने इस कार्य के लिए कलेक्ट्रेट से तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह मोबाइल कैश वैन लॉकडाउन के मद्देनजर चलाई गई है। यह डोर-टू-डोर जाकर गांव के किसानों, महिलाओं को पैसा उपलब्ध कराएगी। इससे जरूरतमंदों को बैंक नहीं आना पड़ेगा और बैंकों पर भीड़ नहीं लगेगी। डीएम ने कैश वैन से सूचना कार्यालय के मानवेंद्र कुमार के आधार से पांच सौ रुपये की निकासी भी कराई। उन्होंने बताया कि खाताधारक का किसी भी बैंक में खाता हो तो सभी को अधिकतम 10 हजार तक कैश निकालने की सुविधा दी जाएगी। कैश वैन में खाताधारक एटीएम के अलावा आधार कार्ड के साथ अंगूठा लगाकर पैसे निकाल सकेगा।
ग्रामीणों को पैसे की जरूरत होगी तो वह ज्ञानपुर में ननकू लाल प्रजापति के मोबाइल नंबर 9005587839, अवधेश कुमार मौर्या मोबाइल नंबर 9415871542, घोसिया में रविशंकर मौर्य के मोबाइल नंबर-9125108889, गोपीगंज में चिंटू लाल लाल के मोबाइल नंबर-9198342648 और अनिल पाल के मोबाइल 9506420152 पर फोन कर कैश की मांग कर सकेंगे। डीएम ने बताया कि बैंकों में बढ़ती भीड़ और सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने से यह व्यवस्था की गई है। कैश वैन ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद व्यक्तियों को घर-घर जाकर पैसे निकालकर देगी।