फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not be negligent in monitoring malnourished children

Bhadohi News: कुपोषित बच्चों की निगरानी में न बरतें लापरवाही

Fri, 25 Aug 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in monitoring malnourished children
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों की निगरानी का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया और कहा कि बच्चों के वजन करने की मशीन को एक सप्ताह के अंदर खरीद लिया जाए l उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों से कहा कि पोषण वाटिका बनाने के लिए जो आंगनबाड़ी केंद्र चिन्हित किए गए हैं, उनमें यह देखें की बाउंड्री वाल है और जगह है कि नहीं, नहीं तो अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित कर पोषण वाटिका बनाया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो ढाई किलोग्राम से कम के बच्चों की सूची दी गई है, उन बच्चों का फॉलोअप कराएं कि कितने बच्चों का वजन बढ़ा है l उन्होंने कहा कि कायाकल्प के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर श्यामपट, दिव्यांग शौचालय, बाल मैत्री शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराएं। आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करके लर्निंग लैब के रूप में विकसित कराया जाए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने में पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एलईडी, लगाए जाने का कार्य की प्रक्रिया पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि तत्काल जो शासन से मॉडल दिया गया है। संभव अभियान के अंतर्गत जो सैम मैम बच्चों का वजन किया गया था। उसमें कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए l उन्होंने कहा कि सैम और मैम बच्चों के सही आकड़ों को फीड कराए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और जिला कार्यक्रम विभाग को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ.. संतोष चक ने कहा कि ई कवच ऐप में फीडिंग की प्रगति ठीक से कराए l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed