फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divisional Commissioner examined the carpet and its weaving methods

मंडलायुक्त ने कालीन और उसके बुनाई के तरीकों को परखा

Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner examined the carpet and its weaving methods
भदोही। कालीन नगरी भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट का मंगलवार को समापन हो गया। सीईपीसी की ओर से आयोजित इस चार दिवसीय इंडिया कार्पेट एक्सपो में मंगलवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र पहुंचे। उन्होंने निर्यातकों द्वारा लगाये गए सभी स्टालों का भ्रमण कर कालीन की बारीकियां समझी। इस दौरान उन्होंने विदेशी का भी हालचाल पूछा। उन्होंने यूएसए के विभिन्न शहरों, न्यूयार्क, कैरोलिना व यूरोप सहित अन्य देशों से आये आयातकों से उनके अनुभव को जाना। आयातकों ने बताया कि भदोही के कारपेट एक्सपो का अनुभव काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बुनाई करते बुनकरों के साथ कालीन निर्माण के शुरू से अंतिम तक के सभी चरणों के साथ-साथ रॉ-मैटेरियल और उसकी क्वालिटी व प्रकार, डिजाइन ग्राफ के चार्ट आदि का भी अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने कहा कि पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस एक्सपो में जो कुछ भी कमियां रह गयी होगी और जो विचार व सुझाव आये हैं। अगले आयोजनों में उन्हें सुधारा जायेगा। इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक, सामाजिक व जीवनशैली का भी वैश्विक स्तर पर पहचान बढ़ता है। इस दौरान सीईपीसी अध्यक्ष उमर हमीद, सीओए वासिफ अंसारी, असलम महबूब, अनिल सिंह, इम्तियाज अंसारी, फिरोज वजीरी, सूर्यमणि त्रिपाठी, दर्पण बरनवाल एकमा के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed