{"_id":"6ac945bfb27f5556a4033aa1","slug":"diversion-5-vehicles-collide-on-highway-seven-injured-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-149799-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन : हाईवे पर 5 वाहन टकराए, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन : हाईवे पर 5 वाहन टकराए, सात लोग घायल
विज्ञापन
हाइवे पर वाहनों के टक्कर से लगा जाम। संवाद
कोतवाली के गिराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे मरम्मत के लिए किए गए डायवर्जन के बीच पांच वाहन टकरा गए। हादसे में ऑटो चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
इस बीच हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू कराया।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई के पास हाईवे की मरम्मत का काम चल रहा है। इस बीच दक्षिणी लेन के वाहन भी उत्तरी लेन से ही होकर जा रहे हैं। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे वाहनों की आवाजाही के बीच गुप्ता हॉस्पिटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन बंद कर दी गई थी। वाहनों को दूसरी ओर मोड़ने के लिए टर्निंग बनाई गई थी।
शुक्रवार को एक मालवाहक पिकअप ऑटो से टकरा गई, जिसके बाद टूरिस्ट वाहन और ट्रेलर भी चपेट में आ गए। इस बीच ऑटो और बाइक भी उसी में टकरा गई। देखते ही देखते पांच वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में ऑटो चालक प्रदीप कुमार दुबे (50) निवासी बैरी बीसा के अलावा ऑटो में सवार सीता देवी (45) निवासी कोइलरा, कविता देवी (50) निवासी संसारापुर, संमता देवी (50) निवासी बैरी बीसा और अनीता देवी (35) निवासी बैरी बीसा घायल हो गईं।
विज्ञापन
वहीं, बाइक सवार रविंद्र कुमार हरिजन (28) और अनुराग (21) निवासी राजमला कोइरौना भी घायल हो गए। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। पलटे वाहनों को सीधा कराया गया, जबकि ट्रेलर को पुलिस थाने ले गई।
इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। टूरिस्ट बस में बैठे 15 यात्री घटना में बाल-बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि डायवर्जन के कारण वाहनों का दबाव है। हादसे में सात लोग घायल हो गए। पुलिस टीम लगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और आवागमन सुचारू कराया गया।